Shahjahanpur News: कन्या सुमंगला योजना के 15 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे

एनआईसी की खबर में,कृतिका बाजपेयी।संवाद
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोक भवन लखनऊ में रक्षाबंधन पर कन्या सुमंगला के लाभार्थियों से संवाद किया। इसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार की उपस्थिति में देखा गया। इसके बाद सांसद मिथिलेश कुमार ने कन्या सुमंगला के 15 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे। इस अवसर पर बालिकाओं ने सांसद को राखी बांधी।
महिला कल्याण विभाग की ओर से बालिकाओं को उपहार भी भेंट किए गए। इस दौरान सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिकाओं के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के लिए छह विभिन्न चरणों में 15000 की धनराशि दी जाती थी। अब मुख्यमंत्री ने उसको बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है। धनराशि डीबीटी के माध्यम से बालिकाओं को दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने सभी लाभार्थियों को उपहार भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा और महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
बालिकाएं बोलीं- धनराशि से अच्छी तरह कर सकेंगे आगे की पढ़ाई
मुख्यमंत्री बेटियों की शिक्षा के लिए ध्यान दे रहे हैं। कन्या सुमंगला से मिलने वाली धनराशि से अच्छी तरह से पढ़ाई कर सकेंगे।
-कृतिका वाजपेयी
सरकार बालिकाओं की शिक्षाओं के लिए अच्छे कदम उठा रही है। कन्या सुमंगला योजना से सभी छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल होगा।
– ऐश्वर्या मिश्रा
कन्या सुमंगला योजना से बालिकाओं की शिक्षा में काफी मदद मिलेगी। इससे वह आगे की पढ़ाई अच्छी तरह से कर सकेंगी।
– कृतिका शुक्ला
योजना से बालिकाएं भविष्य में अपनी राह चुन सकेंगी। परिवार पर भी भार नहीं पड़ेगा। आगे की पढ़ाई भी ठीक ढंग से हो सकेगी।
– नाज फतिमा

एनआईसी की खबर में,कृतिका बाजपेयी।संवाद

एनआईसी की खबर में,कृतिका बाजपेयी।संवाद

एनआईसी की खबर में,कृतिका बाजपेयी।संवाद