बदायूं

Budaun News: शिवशक्ति भवन मंदिर में हुई भजन संध्या

Connect News 24

Bhajan evening in Shivshakti Bhawan temple

बिल्सी के भवन मंदिर में कलाकारों को सम्मानित करते सुरेश बाबू। संवाद

बिल्सी। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के उपलक्ष्य में मंगलवार रात नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में नगर की महिला श्रद्धालुओं ने भजन संध्या आयोजित की। इससे पहले श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का भव्य शृृंगार किया।

महाकाल के दर्शन के लिए यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भजन संध्या में बाहर से आए कलाकारों ने भक्तों का मन भक्ति से विभोर कर दिया। समिति के संरक्षक महंत मटरूमल शर्मा और बीडीवी कॉलेज के प्रबंधक सुरेश बाबू वार्ष्णेय ने बाबा की ज्योति जलाकर बाबा महाकाल की आरती की। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवरत्न वार्ष्णेय, सुरेश बाबू वार्ष्णेय, धीरज उपाध्याय, अनुभव वार्ष्णेय, नीलू वार्ष्णेय, तनुज वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button