शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जिला बदर पर झोंका फायर, घायल

Connect News 24

Gust of fire in district Badar, injured

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रदुम्न द्विवेदी। संवाद

तिलहर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला बारापत्थर निवासी जिला बदर प्रदुम्न द्विवेदी पर रविवार रात एक युवक ने फायर झोंक दिया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस दो पक्षों में विवाद होना बता रही है। जबकि प्रदुम्न ने किरायेदारी के रुपये मांगने पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

छह माह के जिला बदर प्रदुम्न का पुत्र विराज दो दिन पहले छत से गिर गया था। उसी को देखने के लिए वह घर आया था। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। घायल प्रदुम्न ने बताया कि जिला बदर होने के बाद वह हरिद्वार की एक कंपनी में हेल्परी का काम करने लगा है। उसने यहां अपनी दुकान 1450 रुपये में 11 महीने के एग्रीमेंट पर किराये पर दी थी जिसके एवज में मात्र 4600 रुपये मिले थे। बेटे का इलाज कराने के लिए किरायेदार प्रशांत से रुपये मांगे थे। इस दौरान प्रशांत से उसका विवाद हो गया था। रविवार रात करीब 12 बजे प्रदुम्न अपने घर की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि आरबीएम इंटर कॉलेज के पास प्रशांत पर अंधेरे का लाभ उठाकर फयर झोंक दिया।

दूसरे पक्ष ने लूटपाट की तहरीर दी

इसी मामले में मोहल्ला निजामगंज गोटिया निवासी सत्यवीर की पत्नी रामकुंडली ने थाने में तहरीर देकर प्रदुम्न समेत चार लोगों पर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वह रविवार को शाम साढ़े पांच बजे बिरिया बाबा मेले से अपने घर आ रही थीं। आरोपियों ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और मारपीट कर गले की चेन, कुंडल, पर्स, मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये छीन लिए। इंस्पेक्टर के अनुसार, प्राप्त तहरीर में कोई सच्चाई नहीं है।

-प्रदुम्न द्विवेदी के घर जाते समय प्रशांत नाम के युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। तहरीर आने पर गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-संजीव वाजपेयी, एसपी देहात


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button