बरेली

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बरेली में सजा मुख्य दीवान

Connect News 24

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बरेली में सजा मुख्य दीवान


By: Inextlive | Updated Date: Tue, 28 Nov 2023 01:49:04 (IST)




Bareilly News: सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव का 554 वां प्रकाश पर्व धूम-धाम के साथ मनाया गया. सभी गुरुद्वारों में कार्यक्रम आयोजित किए गए.

बरेली (ब्यूरो)। सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव का 554 वां प्रकाश पर्व धूम-धाम के साथ मनाया गया। सभी गुरुद्वारों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी के नेतृत्व में संगत के सहयोग से बिशप मंडल इंटर कालेज में हुआ। सैकड़ो की तादाद पहुंची संगत ने गुरु खुशियां प्राप्त कर अखंड कीर्तनी जत्थे ने आसा की वार से दीवान की शुरुआत की।

रागी जत्थे भी पहुंचे
संगत गुरुद्वारा चौकी चौराहा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को कीर्तन करते हुए पंडाल तक लेकर आई, जहां मनप्रीत कौर के नेतृत्व में भट्ट साहिबान ने च्च्चारण गुरु की च्च्चारण करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर प्रकाश किया। दीवान में बरेली गुरुद्वारों के हजूरी रागी जत्थों के साथ मुख्य रूप से बरेली पहुंचे केशगढ़ साहिब से शमनदीप ङ्क्षसह (तान) ने कीर्तन गायन किया जिसके बाद अमृतसर साहिब मंजी साहिब दीवान से आए ज्ञानी कुलदीप ङ्क्षसह ने गुरु साहिब के इतिहास को लेकर कथा व्याख्यान किया एवं गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगत को रूबरू करवाया अंत में हजूरी रागी जत्था दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई गुरङ्क्षवदर ङ्क्षसह आनंदपुरी ने गुरु नानक देव साहब की संगत ने शब्द गायन किया। दीवान में सांसद संतोष गंगवार, वन मंत्री डा। अरुण कुमार, एड अनिल सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम, नगर विकास अधिकारी संचित शर्मा, डा। विनोद पगरानी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना सहित शहर के तमाम लोगो ने कई लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अमृतसर के लिए हवाई यात्रा शुरु करने की मांग
कार्यक्रम में सिख संगत के लोगो ने अमृतसर के लिए हवाई सेवा शुरु करने की मांग की। कहा की शहर से तमाम लोग अमृतसर गुरुद्वारे के दर्शन करने के लिए जाते हैं। अभी तक अमृतसर के लिए हवाई सेवा नही हैं जिस पर सांसद ने संगत की मांग पर हवाई यात्रा का आश्वासन दिया हैं। वही महापौर उमेश गौतम ने कहा कि सिख कौम की हर मांग पूरी हो जाती हैं क्योंकि उसमें गुरु की कृपा जुड़ी हुई होती हैं उन्होंने शहर में गुरु साहिब के नाम से एक प्रवेश मार्ग व महाराजा रणजीत ङ्क्षसह के नाम से एक चौराहा बनने की घोषणा की। संगत की ओर से 17 दिसंबर को आने वाले श्री गुरु तेग बहादुर साहब के शहीदी दिवस पर छुट्टी घोषित करने के लिए कहा। जिस पर वन मंत्री ने डा। अरुण कुमार ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में लगा पुस्तकों का स्टाल, संगत के चखा लंगर
बिशप मंडल मैदान में हुए कार्यक्रम में सिख मिशनरी कालेज की तरफ से विशाल धार्मिक पुस्तकों का स्टाल लगाया गया जिसमें गुरु से जुड़ी तमाम पुस्तकें रही, गुरु नानक देव जी के जीवच् पर बच्चों ने प्रोजेक्ट दिखाए। दोपहर से शाम तक पंडाल में लंगर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में परमजीत ङ्क्षसह, हरप्रीत ङ्क्षसह, दलबीर ङ्क्षसह, देवेंद्र ङ्क्षसह, सतवंत ङ्क्षसघ, परमजीत ङ्क्षसघ दुआ, डा। महेंद्र ङ्क्षसह बासु मौजूद रहे।

पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने दीवान पर टेका माथा

गुरु नानक देव के 554 वें प्रकाश पर्व पर पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने दीवान के आगे माथा टेका। उन्होंने कहा की प्रकाश पर्व पर महत्वपूर्ण बातों को बताया व उसकी अनुभूति को साझा किया। उन्होंने प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई दी व कार्यक्रम की सरहाना की। इस दौरान इंद्रा टंडन, अनुज गंगवार, विश्वकर्मा, इकबाल ङ्क्षसह बाले, हरवीर ङ्क्षसह, रामा नंद कोहली, राजा चावला, हेमा बत्रा, कुमकुम शर्मा मौजूद रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button