शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सिविल सर्विसेज के जिला स्तरीय चयन ट्रायल आठ अगस्त को

Connect News 24

शाहजहांपुर। सरकारी विभागों के खिलाड़ियों के सिविल सर्विसेज में चयन के लिए ट्रायल आठ अगस्त को होंगे। इस दौरान टेनिस, वॉलीबाल समेत कई खेलों के लिए खिलाड़ियाें का चयन किया जाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र कुमार बमनिया ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल आठ अगस्त को नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्वाह्न 11:00 बजे से होंगे। बताया कि टेनिस, वालीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड वेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाॅल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पॉवर लिफ्टिंग, क्रिकेट खेलों के लिए चयन ट्रायल होंगे। इस चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सरकारी कार्मिकों को ड्यूटी पर माना जाएगा। यात्रा भत्ता का भुगतान मूल विभाग द्वारा देय होगा।

छह माह की सरकारी सेवा होना जरूरी

खेलों के लिए चयन ट्रॉयल में प्रतिभाग करने के लिए राजकीय सेवा में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों की न्यूनतम नियमित सेवा छह माह पूरी होना जरूरी है। इससे कम अवधि की सेवा वाले चयन प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button