शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शुक्रवार शाम घर से निकला युवक लापता, तलाश कर रहे गोताखोर

Connect News 24

Young man missing from home on Friday evening, divers searching

चकलुआ घाट पर मौजूद महिलाओं से चंद्रपाल के बारे में जानकारी करती पुलिस। संवाद

खुटार। मामा के घर आया लखनऊ का युवक लापता हो गया। उसका पर्स, चप्पल और मोबाइल गोमती नदी के चकलुआ घाट पुल पर रखा मिला। देर रात तक पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश कराती रही।

लखनऊ के थाना चिनहट के गांव मोहल्ला भरभरा निवासी 18 वर्षीय चंद्रपाल चार अप्रैल को अपने मामा संतोष कुमार के घर आया था। 26 मई की शाम वह घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर चंद्रपाल की तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

शनिवार सुबह गांव के लोग कुछ दूर गोमती नदी के चकलुआ घाट पुल की ओर गए तो वहां उसका पर्स, चप्पल, मोबाइल आदि मिला। चर्चा होने पर संतोष कुमार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद संतोष ने गोताखोरों को बुलाकर चंद्रपाल की तलाश कराई। नदी में जाल भी डलवाया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। देर शाम घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात तक चंद्रपाल का पता नहीं चल सका था।

चकलुआ घाट पर मौजूद महिलाओं से चंद्रपाल के बारे में जानकारी करती पुलिस। संवाद

चकलुआ घाट पर मौजूद महिलाओं से चंद्रपाल के बारे में जानकारी करती पुलिस। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button