शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां देवी मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालु उमड़े

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 25 Oct 2023 12:46 AM IST

The doors of Kurriyakalan Devi temple opened, devotees gathered

कुर्रियाकलां के देवी मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत : जागरूक पाठक

शाहजहांपुर। कुर्रियाकलां गांव के ऐतिहासिक देवी मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। बड़ी संख्या में लोग दूरदराज से दर्शन के लिए आए थे। कई बार मंदिर प्रांगण में अधिक भीड़ हो जाने से पुलिस को लाइन लगवानी पड़ी।

पुजारी गुरुदेव प्रसाद दीक्षित ने देवी की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में लगे मेलें में जमकर खरीदारी की। भंडारे में मनुज दीक्षित, प्रमोद मिश्रा, राजन मिश्रा, ब्रजेश, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, कमलेश, आशीष आदि का सहयोग रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button