पीलीभीत

Pilibhit News: अदालत के आदेश पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव नाद निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 अप्रैल को वह अपने चचेरे भाई मोहित की शादी का निमंत्रण पत्र मानपुर भट्ठे पर अपने रिश्तेदार रामऔतार को देने गया था।

उसी भट्ठे पर मानपुर निवासी पप्पू ईंट पाथने का काम कर रहा था। मनोज व पप्पू के बीच मनमुटाव चल रहा है। पप्पू ने जब उसे देखा तो गालियां देना शुरू कर दीं। जिसका विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से उसने फावड़े से मनोज के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस मामले की थाने में तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मनोज ने इस मामले में अदालत में शिकायत की। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button