शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डॉ. श्रद्धा को भोपाल में मिला गोल्ड मेडल

Connect News 24

Dr. Shraddha got gold medal in Bhopal

पुवायां की डॉ. श्रद्धा का फोटो

पुवायां। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पांडे और डॉ. गीता पांडे की पुत्री डॉ. श्रद्धा पांडे ने मध्य प्रदेश के राजकीय गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल से एमडी गायनोकॉलोजी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद और परिवार का नाम बढ़ाया है। श्रद्धा पांडे को एमडी की डिग्री के साथ गोल्ड मेडल मिला है।

श्रद्धा की सफलता पर माता-पिता समेत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े कई डॉक्टरों ने बधाई दी है। श्रद्धा ने सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। डॉ. श्रद्धा का अगला लक्ष्य लंदन की प्रतिष्ठित डिग्री एमआरसीओजी को हासिल करना है। डॉ. श्रद्धा पांडे ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून के बेलहम गर्ल्स स्कूल से की थी। उनका सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button