शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कंटेनर व ट्रक की भिड़ंत से लगी आग, जिंदा जल गया चालक

Connect News 24

Fire broke out due to collision of container and truck, driver burnt alive

मदनापुर में घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ सदर अमित चौरसिया

– कटरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बरुआ गांव के पास रविवार की सुबह हुआ हादसा

– ट्रक में भरा था प्याज, हादसे के बाद आग लगने पर दमकल यूनिट मौके पर पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी

मदनापुर (शाहजहांपुर)। कटरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बरुआ गांव के पास रविवार की सुबह ट्रक और कंटेनर में आमने-सामने टक्कर होने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ट्रक के परिचालक ने कूदकर जान बचाई, जबकि चालक की जलने से मौत हो गई। सूचना पर फोरेंसिंक टीम ने जांच की है। चालक मैनपुरी का रहने वाला था।

हादसा रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। इंदौर से प्याज भरकर कटरा की ओर जा रहे ट्रक की टाटा मैजिक गाड़ियों से लोड कंटेनर से आमने-सामने टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर लगने के बाद वाहनों में आग लग गई। कंटेनर के चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रक का परिचालक कन्हई भी कूद गया, लेकिन चालक केबिन में ही फंस गया। हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। आग की लपटों को देखकर दमकल यूनिट को बुलाया गया। ट्रक व कंटेनर के अगले हिस्से में आग पर काबू पा लिया। कंटेनर के अंदर गाड़ियों में आग लगने का अंदेशा होने पर जेसीबी को बुलाकर पिछले हिस्से को तोड़ा गया। हादसे में टाटा मैजिक गाड़ियां जल गईं हैं।

करीब दस बजे सीओ सदर अमित चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक की बारीकी से जांच कराई तो अंदर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। पुलिस के अनुसार, करीब 30 प्रतिशत ही शव मिला है। शेष आग में जल गया। पुलिस ने जले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रामप्रकाश के रूप में हुई मृतक की पहचान

हादसे की सूचना के बाद रविवार शाम को ट्रक के मालिक इटावा निवासी नवीन सिंह पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान रामप्रकाश (44) निवासी खिंदरपुर थाना किशनी जिला मैनपुरी के रूप में की। वह लंबे समय से उनका ट्रक चला रहा था। देर शाम को परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए थे।

हादसे के बाद पुलिस के सहयोग से दमकल यूनिट ने आग पर काबू पाया। फोरेंसिंक टीम ने नमूने भी लिए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

– अमित चौरसिया, सीओ सदर

मदनापुर में घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ सदर अमित चौरसिया

मदनापुर में घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ सदर अमित चौरसिया

मदनापुर में घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ सदर अमित चौरसिया

मदनापुर में घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ सदर अमित चौरसिया


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button