शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीआरएम ने एस्केलेटर लगाए जाने का कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश

Connect News 24

DRM gave instructions to start the installation of escalator

रोजा में सीतापुर ब्रांच लाइन की ओर प्वाइंट का निरीक्षण करने के दौरान जानकारी लेते डीआरएम राजकुम

शाहजहांपुर। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मुरादाबाद मंडल ने शनिवार को रोजा, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल व शाहजहांपुर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्रता से कराने, सफाई व्यवस्था को चौकस रखने आदि के निर्देश दिए।

शुक्रवार को डीआरएम राजकुमार रोजा पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्टेशन व साइडिंग का निरीक्षण किया। इसके बाद रात को रिलायंस परियोजना में जाकर नाइट स्टे किया। वहां पर सद्भावना मैच भी खेला गया। शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे डीआरएम अपनी स्पेशल रेल कार से रोजा रेलवे स्टेशन गए। उन्होंने अपना सैलून रोजा रेलवे स्टेशन से पहले खड़ा करवा लिया। वहां से उतरकर पैदल सीतापुर ब्रांच लाइन की ओर प्वाइंट का निरीक्षण किया। जहां पर एक क्रॉसओवर पड़ना था। वहां पर निरीक्षण करने के बाद डीआरएम ने साइडिंग का जायजा लिया। साइडिंग का निरीक्षण करने से पहले पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन प्लेटफार्म को देखा। संबंधित अधिकारी ठेकेदारों से बात की और शीघ्र ही कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

फिर वह अपनी स्पेशल कार से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन आए। यहां पर स्वचालित एस्केलेटर का नक्शा देखा। खान-पान की गुणवत्ता परखी। शौचालयों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एस्केलेटर का कार्य शुरू कराए जाने, खानपान की गुणवत्ता को बनाए रखने, सफाई व्यवस्था को चौकस रखे जाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक, सीएचआई आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button