शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीआरएम ने किया रोजा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Connect News 24

शाहजहांपुर। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अजय नंदन ने रोजा तथा ऐंगवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई न मिलने पर संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई।

मंडल रेल प्रबंधक मंगलवार को अपने विशेष सैलून से रोजा रेलवे स्टेशन पहुंचे। अपने सलून से उतरकर रोजा रेलवे स्टेशन, रोजा लाॅबी, पावर केबिन का निरीक्षण किया। पाॅवर केबिन में पैनल का जायजा लिया। स्टेशन मास्टर से सवाल जवाब किए। सही जवाब न मिलने पर नाराजगी जताई। सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के गोदाम पहुंचे, वहां पर गंदगी मिलने पर पुराने स्पेयर पार्ट टूटे मिलने पर साफ सफाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, यातायात निरीक्षक आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button