शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: केबल बॉक्स फटने से नौ घंटे गुल रही क्षेत्र की बिजली, हंगामा

Connect News 24

तिलहर। विद्युत उपकेंद्र में डिग्री कॉलेज फीडर का केबल बॉक्स फटने की वजह से लगभग नौ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। अन्य फीडरों पर भी ओवरलोडिंग के कारण बिजली का आना-जाना दिनभर लगा रहा। कई लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया।

रविवार को सुबह से ही बिजली की कटौती शुरू हो गई। नगर में कई स्थानों पर फाल्ट होने के कारण घंटों बिजली सप्लाई ठप रही। सरकारी अस्पताल के पीछे कच्चा कटरा व पक्का कटरा मार्ग पर जर्जर विद्युत केबल फुंक जाने से लगभग पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली कर्मचारियों ने केबल बदलने के बाद मोहल्ले की आपूर्ति सुचारू कराई।

डिग्री कॉलेज फीडर का बॉक्स लगभग 11:30 बजे अचानक खराब हो जाने से डिग्री कॉलेज फीडर की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। इससे लगभग आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों के लोग शाम तक बिजली के लिए तरसते रहे। शाम छह बजे बिजली आने के पांच मिनट बाद दोबारा बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली नहीं आने से घरों और दुकानों पर लगे इनवर्टर डाउन हो गए। इसके कारण लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button