शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हथौड़ा बुजुर्ग से होगा ई-बसों का संचालन, बनेगा चार्जिंग स्टेशन

Connect News 24

E-buses will be operated from Hammer Elder, charging station will be built.

शाहजहांपुर में संचालित ई-बस

– वर्तमान में 25 ई-बसों का किया जा रहा संचालन, न्यू सिटी ककरा में बना है स्टेशन

– नगरीय परिवहन प्रणाली के अंतर्गत अतिरिक्त 100 ई-बसों के संचालन की योजना

युगेश कृष्ण

शाहजहांपुर। नगरीय परिवहन प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इसके अंतर्गत 100 और ई-बसों के संचालन की योजना है। इसको अमलीजामा पहनाने के लिए हथौड़ा बुजुर्ग में 6800 वर्गमीटर जमीन को चिह्नित किया गया है। यहां ई-बसों के संचालन व चार्जिंग स्टेशन का निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगमों में परिवहन व्यवस्था को ध्यान में रखकर ई-बसों का संचालन शुरू कराया है। इसके शुरुआती दौर में शाहजहांपुर को पांच ई-बसें मिलीं थीं। इनका संचालन महानगर क्षेत्र में ही किया जा रहा था। इन बसों को अच्छा परिणाम मिलने पर धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाई गई। वर्तमान में 25 ई-बसें हैं। इनका संचालन महानगर के साथ ही अन्य निकायों तक किया जा रहा है।

इससे लोगों को वातानुकूलित और सुलभ यात्रा का आनंद मिल पा रहा है। रोडवेज बसों की अपेक्षा इन ई-बसों की सुविधाओं और सेवा के चलते इनका लोड फैक्टर तथा आय भी बढ़ रही हैं। इसकी समीक्षा हर महीने प्रमुख सचिव करते हैं। उनके द्वारा नगरीय परिवहन प्रणाली के अंतर्गत 100 और ई-बसों के संचालन को भूमि का चयन व आवंटन के संबंध में निर्देशित किया गया है।

नगर निगम की ओर से राजस्व ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग में 6800 वर्गमीटर जमीन को चिह्नित किया गया है। यह जमीन नगर के बाहरी क्षेत्र में है, जोकि महानगर के रिंग रोड से जुड़ा है। संवाद

ई-बसों के संचालन, लोड फैक्टर व व्यवस्थाओं का चल रहा सर्वे, मिलेंगे नंबर

ई-बसों के संचालन, लोड फैक्टर, आय व अन्य व्यवस्थाओं का सर्वे किया जा रहा है। इसके आधार पर नगर निगमों को नंबर प्रदान किए जाएंगे। जो नगर निगम बेहतर नंबर प्राप्त करेंगे, उनमें ई-बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में संचालित बसों का लोड फैक्टर 95 आ रहा है। जबकि इन बसों से 32.29 लाख रुपये प्रति किमी आय प्राप्त हुई है। ई-बसों के संचालन व चार्जिंग स्टेशन प्रभारी संदीप लाहा का कहना है उन्हें टॉप टेन में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है।

ई-बसों की संख्या बढ़ने पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगा संचालन

ई-बसों की संख्या बढ़ने के बाद इनका संचालन ग्रामीण क्षेत्रों तक भी हो सकेगा। फिलहाल 25 ई-बसों का संचालन महानगर के साथ ही पुवायां, बंडा, खुटार, कटरा, जलालाबाद, निगोही, बीसलपुर तक किया जा रहा है। 40 से 70 मिनट का रूट ट्रैवल टाइम है। इसका लाभ लोग उठा रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button