Shahjahanpur News: आठ गांवों में ई-रिक्शा से घर-घर उठाया जाएगा कूड़ा

तिलहर विकासखंड पर ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी को हरी झंडी देकर रवाना करती ब्लॉक प्रमुख कविता यादव और ब
तिलहर। विकासखंड की आठ ग्राम पंचायतों में ई-रिक्शा से घर-घर कूड़ा उठाया जाएगा। बुधवार को आठ ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ियों को खंड विकास परिसर पर ब्लाॅक प्रमुख कविता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बुधवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लाॅक प्रमुख कविता यादव ने कहा कि ग्राम पंचायतों में कूड़ा-कचरा उठाए जाने को लेकर ई-रिक्शा की व्यवस्था शासन की ओर से की जा रही है। सभी ग्रामवासी कूड़ा इधर-उधर न फेंकें, गाड़ी में ही डालें।
बीडीओ ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि ग्राम पंचायत वथुई अक्का, चौड़ेरा चौड़ेरी, ढकिया रघा, जोगीपुर, बरहा मोहब्बतपुर, सरेली, पुरायुं एवं रुजवारी में लोगों से सूखा व गीला कचरा अलग-अलग डालने की अपील की गई है। कार्यक्रम के दौरान एडीओ पंचायत संतोष बाबू, राम भवन, पंचायत सचिव प्रवीण कुमार, ओमपाल गंगवार, शालू, ब्लाॅक प्रमुख के पति भाजपा नेता वरुण यादव, ग्राम प्रधान अनामिका गुप्ता, कांतिदेवी, रामनिवास, रामकिशोर, सावित्री देवी, संसारवती, आशीष कुमार, मीना देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद