शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सिर्फ सात रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा

Connect News 24

शाहजहांपुर। शहर में ई-रिक्शा की वजह से लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें शहर के अंदर चार और बाहर तीन रूट पर ई-रिक्शा चलाया जाना तय हुआ। बगैर रजिस्ट्रेशन और एक नंबर पर चल रहे ई-रिक्शा सीज किए जाएंगे।

एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि अवैध रूप से रिक्शा बेचने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इसके लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो ई-रिक्शा के सही से संचालन की कवायद करेगी। बैठक में एसपी सिटी सुधीर जयसवाल, सीओ सिटी बीएस वीर कुमार सिंह, जगदीश लाल टम्टा, एक्सईएन नगर आशीष त्रिवेद्वी, रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष व महासचिव शामिल रहे।

एक-दो दिन में तय रूट से चलने लगेंगे ई-रिक्शा

सीओ यातायात जगदीश टम्टा ने बताया कि शहर में अंटा चौराहे से केरूगंज होते हुए बरेली मोड़, लाल इमली चौराहे से ईदगाह होते हुए बरेली मोड़ और सुभाष चौराहे से बरेली मोड़ के रूट ई-रिक्शा के लिए चिह्नित किए गए हैं। शहर से अंदर के एक रूट समेत शहर के बाहरी तीन रूट का नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत कर मैप तय किया जाएगा। एक-दो दिन में तय रूट पर ई-रिक्शा चलवाए जाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button