शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गूंजे भगवान वाल्मीकि के जयकारे

Connect News 24

The praises of Lord Valmiki echoed

पुवायां में वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल लव-कुश के प्रतिरूप। संवाद

पुवायां। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर वाल्मीकि सभा की ओर से शनिवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान वाल्मीकि के जयकारे गूंज उठे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने निगोही रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। शोभायात्रा के राजीव चौक पहुंचने पर शिव स्वरूप में सजे कलाकारों ने प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। शोभायात्रा में लव-कुश के स्वरूप घोड़ा लेकर चल रहे थे। नगर में कई स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत कर जलपान कराया। रामनाथ, गुड्डू, राजेंद्र, रमेश कुमार, रामनिवास, रामसेवक, रामलड़ैते, अरुण कुमार, पिंटू सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।

जाम में फंसी एंबुलेंस : शोभायात्रा के दौरान राजीव चौक पर शाहजहांपुर, निगोही, बंडा और खुटार रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। कलाकारों के करतब दिखाने के दौरान जाम और भी लंबा हो गया। इस दौरान 108 सेवा की एक एंबुलेंस भी मौके पर आ गई। आयोजकों ने शोभायात्रा को रोककर एंबुलेंस को रास्ता दिलवाया।

पीपीई किट और प्रमाणपत्र वितरित : वाल्मीकि जयंती पर नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता और अधिशाषी अधिकारी सतेंद्र प्रकाश ने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट वितरित की और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button