शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तीर्थ से लौट रहे बुजुर्ग की रनथ्रू ट्रेन से गिरकर मौत

Connect News 24

शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर रनथ्रू ट्रेन से गिरकर 68 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। थैले से मिले नंबर के जरिए उसकी पहचान को सकी है। इधर, थाना सदर बाजार के बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास अधेड़ का शव पड़ा मिला है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सोमवार की पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे रनथ्रू ट्रेन से गिरकर यात्री घायल हो गया। जीआरपी इंस्पेक्टर रेहान अली ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मृतक के थैले को खंगाला। उसमें मोबाइल नंबर मिले, जिनके जरिए उसके परिजन से संपर्क साधा गया।

एसआई जैद सिद्दीकी ने बताया कि मृतक की पहचान रामचरन निवासी बसारी थाना निगोही के रूप में हुई। वह पांच दिन पहले तीर्थ यात्रा पर गए थे। घर लौटने के दौरान रनथ्रू ट्रेन से गिरने से घायल हो गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा थाना सदर बाजार क्षेत्र के बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास सोमवार को 48 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। सड़क के किनारे पड़े शव को देखकर लोगों ने थाने पर सूचना दी। पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बताते हैं कि वह रिक्शा चलाता था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button