मनोरंजन

मुंबई में सजा परिणीति का घर तो दिल्ली में रोशन हुआ राघव का बंगला, जानें सभी रस्मों की डिटेल

Connect News 24

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और उनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. एक्ट्रेस और आप नेता की शादी तमाम फंक्शन के साथ पूरी तरह से एक बिग फैट वेडिंग होगी. उदयपुर में उनकी कपल की ग्रैंड शादी से पहले कुछ फंकशन दिल्ली में भी होने है. ऐसे मे दिल्ली में परिणीति और राघव के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. इसी के साथ परिणीति के घर की झलक सामने आई है जिसे दुल्हन की तरह सजा दिया गया है.

दुल्हन की तरह सजा परिणीति का घर
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें परिणीति का घर पूरी तरह लाइट्स से सजा हुआ नजर आ रहा है. बता दें कि परिणीति और राघव की 13 मई को दिल्ली में रोका सेरेमनी हुई थी, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.

 


राघव का घर भी लाइट्स से हुआ रौशन
वहीं दिल्ली में भी दूल्हे मियां राघव का घर शादी के लिए पूरी तरह सज गया है. हालांकि कपल की शादी उदयपुर में होगी. 23 और 24 सितंबर को राघव और परिणीति की शादी के सभी फंक्शन होटल लीला पैलेस में हैं. हालांकि मेहंदी सेरेमनी की रस्म दिल्ली में होगी. जिसकी जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं.


परिणीति और राघव की शादी में कब और क्या-क्या फंक्शन होंगे
इस बीच, रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव का चूड़ा समारोह 23 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और उसके बाद दोपहर को वेलकम लंच होगा. परिवार शाम को ‘लेट्स पार्टी लाइक 90s’ थीम पर एक ग्रैंड पार्टी में शामिल होंगे. ये फंक्शन ताज लेक पैलेस में होंगे.24 सितंबर को परिणीति और राघव द लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधेगे जहां शादी की रस्मों के बाद एक रिसेप्शन भी होगा. परिणीति ने अपने रोका सेरेमनी के लिए मनीष मल्होत्रा ​​का आउटफिट चुना है और उनका मनीष के घर बार-बार आना-जाना इस बात को पुख्ता करता है कि वह मनीष मल्होत्रा ​​के आउटफिट में ब्राइड बनेंगी.

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant ने आदिल दुर्रानी संग अपनी शादी के सबूत किए पेश, लिखा- ‘वो मुझे फेमस होने के लिए यूज करता रहा और मैं इस्लाम.

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button