शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कैबिनेट मंत्री के घर की गुल रही बिजली

Connect News 24

शाहजहांपुर। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता करम सिंह जन्माष्टमी पर जिला छोड़कर चले गए। उनकी गैरमौजूदगी में अब्दुल्लागंज उपकेंद्र का सिटी फीडर बंद होने से वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के घर की बिजली गुल हो गई। मंत्री ने तीन बार फोन कर बिजली गुल होने पर नाराजगी जताई। एसई ने लापरवाही बरतने वाले एक्सईएन करम सिंह को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में बुधवार को फाल्ट आने के बाद शाम को इनकमिंग पैनल में धमाका होने से बिजली गुल हो गई थी। इसके चलते बृहस्पतिवार को भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के सिटी फीडर से मंत्री सुरेश खन्ना के आवास को बिजली जाती है। मंत्री ने बिजली की लचर व्यवस्था पर तीन बार फोन कर नाराजगी जताई। इसी तरह राजकीय मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति छह सितंबर को रात दो से सुबह सात बजे तक बंद रही। सारी व्यवस्था को नोडल अधिकारी को देखना था, लेकिन वह बिना स्वीकृत अवकाश के मुख्यालय छोड़कर चले गए।

एसई जेपी वर्मा ने बताया कि नोडल अधिकारी के रूप में करम सिंह को कार्य कराना चाहिए था। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता डॉ. मुबीन से सहायक अभियंता मीटर द्वारा एक लाख रुपये लेने के मामले की जांच भी करम सिंह कर रहे हैं। विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button