शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रोजगार मेले में बिजली गायब, टॉर्च जलाकर भरे आवेदन

Connect News 24

Electricity missing in employment fair, applications filled by lighting torch

पुवायां में आयोजित रोजगार मेले में मोबाइल की टार्च जलाकर आवेदन भरते युवा। संवाद

पुवायां। लाइन में फाल्ट आने के चलते नगर में बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे ब्लॉक परिसर में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे बेरोजगारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अंधेरा होने पर युवाओं ने मोबाइल की टार्च जलाकर आवेदन जमा किए। युवाओं का फोकस जिले में ही रोजगार मिलने को लेकर रहा।

बृहस्पतिवार को पुवायां के ब्लॉक सभागार में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। जबकि, फाल्ट के चलते नगर में सुबह साढ़े आठ बजे से ही बिजली गायब थी। मेले में आए अधिकारियों ने रोशनी के लिए जेनरेटर आदि का प्रबंध करने तक की जरूरत नहीं समझी। सभागार में कम रोशनी के कारण युवाओं को मोबाइल की रोशनी में आवेदन भरने पड़े। बाद में काउंटर सभागार के बरामदे में डलवाकर आवेदन जमा कराए गए। भीषण सर्दी में बरामदे में युवाओं और कंपनियों के प्रतिनिधियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली आने पर काउंटर फिर से सभागार के अंदर डाले गए।

395 युवाओं ने कराया पंजीकरण

-राेजगार मेले में 395 युवाओं ने पंजीकरण कराया। प्रथम चरण में 119 युवाओं के आवेदन जमा कर साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। रोजगार मेले में एलआईसी, टोरेंस हर्बल ग्रुप ऑफ कंपनीज, अशोक लीलेंड ऑटो सर्विस, हीरो स्पेयर पार्ट्स लिमिटेड ने युवाओं के आवेदन लिए हैं। इनमें कुछ युवाओं को जिले में ही रोजगार देने की बात कही गई है। रोजगार मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह, अरुण कुमार, विश्वमोहन, मनीष शर्मा, राकेशचंद्र सहित कई कर्मचारियों का योगदान रहा।

पुवायां में आयोजित रोजगार मेले में मोबाइल की टार्च जलाकर आवेदन भरते युवा। संवाद

पुवायां में आयोजित रोजगार मेले में मोबाइल की टार्च जलाकर आवेदन भरते युवा। संवाद

पुवायां में आयोजित रोजगार मेले में मोबाइल की टार्च जलाकर आवेदन भरते युवा। संवाद

पुवायां में आयोजित रोजगार मेले में मोबाइल की टार्च जलाकर आवेदन भरते युवा। संवाद

पुवायां में आयोजित रोजगार मेले में मोबाइल की टार्च जलाकर आवेदन भरते युवा। संवाद

पुवायां में आयोजित रोजगार मेले में मोबाइल की टार्च जलाकर आवेदन भरते युवा। संवाद

पुवायां में आयोजित रोजगार मेले में मोबाइल की टार्च जलाकर आवेदन भरते युवा। संवाद

पुवायां में आयोजित रोजगार मेले में मोबाइल की टार्च जलाकर आवेदन भरते युवा। संवाद

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button