शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बिना सूचना के बंद कर दी 2500 घरों की छह घंटे तक बिजली

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 06 Jan 2024 12:46 AM IST

शाहजहांपुर। ककरा उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर पर शुक्रवार को रीवैंप योजना के तहत खंभा लगाने का कार्य कराया गया। इसके चलते करीब 2500 घरों की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक ठप रही। बिना सूचना दिन बिजली बंद करने से उपभोक्ताओं को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे ककरा उपकेंद्र पर आनंदपुरम फीडर में नए खंभे लगाने के लिए शट डाउन लिया गया। इस कारण फीडर से जुड़े करीब 2500 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण सर्दी में ब्लोअर और हीटर पर हाथ-पैर सेंक रहे लोगों के सामने दुश्वारी खड़ी हो गई। लोगों ने उपकेंद्र और जेई को कॉल किया। दोनों ही जगह उन्हें सही जवाब नहीं मिल सका। काफी देर बाद खंभे लगाए जाने की जानकारी हुई। उपभोक्ताओं के अनुसार, छह घंटे तक बिजली बंद करने से पहले उपभोक्ताओं को जानकारी देना चाहिए। लोगों ने विभाग की मनमानी पर नाराजगी व्यक्त की है। जेई सत्यपाल ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद शाम को बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button