शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 8 घंटे तक बंद रही बिजली…ढाई हजार उपभोक्ता रहे परेशान

Connect News 24

Electricity remained shut for 8 hours...2.5 thousand consumers remained worried

शाहजहांपुर में कटिया टोला में लाइन फाल्ट को सही करते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद

शाहजहांपुर। खंभा लगाकर हाईटेंशन लाइन खींचे जाने की वजह से मंगलवार को ककरा उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर के करीब 2500 उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान रहे। शटडाउन खत्म होने के बाद लोकल फाल्ट आ गया। इसके बाद फिर सप्लाई बाधित हो गई। इससे करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रही।

रीवैंप योजना के तहत बिजली की लाइन बनाकर खंभे लगाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में हद्दफ चौकी के पास हाईटेंशन लाइन के खंभे लगाने और तार खींचे जाने की वजह से पूर्वाह्न 11 बजे शटडाउन लिया गया था। इसके चलते आनंदपुरम फीडर के मक्कू बजरिया, अलीजई, आनंदपुरम कॉलोनी, हद्दफ चाैकी, महमंद हद्दफ, लोहारों वाला चौराहा, मदराखेल, तिलहजरजई, बीबीजई हद्दफ आदि के करीब 2500 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शाम करीब पांच बजे शटडाउन वापस लेकर सप्लाई को बहाल किया गया। कुछ मिनट बाद लोकल फाल्ट आने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे शाम तक घरों में मोटर और सबमर्सिबल तक नहीं चल सके। करीब आठ घंटे के बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जबकि, शटडाउन लेकर काम कराए जाने की सूचना उपभोक्ताओं को नहीं दी गई।

सर्दी में बढ़ गई ट्रिपिंग

-कड़ाके की सर्दी में बिजली की ट्रिपिंग बढ़ने लगी है। बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता काफी ज्यादा परेशान हैं। इसके अतिरिक्त लोकल फाल्ट भी बढ़ गए हैं।


ककरा उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर में शटडाउन लेकर काम कराया जा रहा है। रीवैंप योजना से काम होने से उपभोक्ताओं को फाल्ट से निजात मिलेगी।

-अरविंद कुमार, एक्सईएन-सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button