VIDEO : शाहजहांपुर में निकाली गई रामदूत शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को शाहजहांपुर में रामदूत शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रामदूत शोभायात्रा का शुभारंभ खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान से हुआ, जोकि खिरनीबाग चौराहा से जेल रोड होते हुए अंटा चौराहा, अंजान चौकी, सुभाष टावर, मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज तिराहा, सदर बाजार, सदर चौराहा, बिस्मिल पार्क होते हुए जीआईसी खेल मैदान में समाप्त हुई। शोभा यात्रा में राम दरबार, गुरु गोविंद सिंह समेत तमाम देव स्वरूपों और महापुरुषों की झांकियां, डीजे साउंड, ढोल नगाड़े आदि साथ रहे। शोभायात्रा में श्री रामलला प्राण प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, संयोजक डॉ. विजय पाठक, महानगर सहसंघचालक डॉ. रवि मोहन, महानगर प्रचारक मंजीत कुमार, समिति के मीडिया संपर्क प्रमुख नितेश गुप्ता, महानगर कार्यवाह नवनीत, महानगर कार्यवाह रामकुमार, महानगर प्रचार प्रमुख डॉ. आलोक, अभिनव तिवारी, विहिप महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर आदि शामिल रहे।