शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी पर नहीं मिले कर्मचारी

Connect News 24

Employees not found at CHC during CMO's inspection

पुवायां सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद

पुवायां। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने शनिवार को समाधान दिवस के बाद पुवायां सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी सीएचसी पर नहीं मिले। बताया गया कि, कर्मचारी फील्ड में गए हैं।

सीएमओ दोपहर दो बजे के बाद सीएचसी पहुंचे। इस दौरान कई कर्मचारी सीएचसी पर नहीं मिले। मौके पर मिले वार्ड ब्याय ने बताया कि कर्मचारी फील्ड में गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डीएम की चौपाल में गांव कहमारा गए थे। जानकारी पाकर अधीक्षक वापस सीएचसी पहुंचे।

सीएमओ ने निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में हो रही फागिंग और गांवों में हो रही स्प्रे पर नजर रखें और देखें कि स्प्रे और फागिंग में कितनी दवाएं मिलाई जा रही हैं। एमसीएच विंग से प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को टरकाया न जाए और हर हाल में प्रसव की सुविधा विंग में ही उपलब्ध कराई जाए।

सीएमओ ने एमसीएच विंग में इंचार्ज की तैनाती करने और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि जो कर्मचारी लापरवाही करता है, उसके खिलाफ लिखा जाए, कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button