शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जोश बरकरार, जारी रही क्रमिक भूख हड़ताल

Connect News 24

Enthusiasm intact, gradual hunger strike continues

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक-कर्मचारी। संवाद

शाहजहांपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के नेतृत्व में ओपीएस बहाली के लिए क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भूख हड़ताल पर बैठने वाले शिक्षक-कर्मचारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

मंच के जिला संयोजक नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि सरकार शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे आंदोलन का संज्ञान लेकर पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि जब सरकार किसानों की बुलंद आवाज के आगे उनके लिए लाए गए तीनों बिल वापस कर सकती है तो फिर अटल सरकार में बंद हुई पुरानी पेंशन क्यों नहीं बहाल करती?

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित और विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य के संयुक्त संचालन में चली सभा में जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मगरे लाल और जिला संरक्षक जागेश पाली, प्रांतीय एससीएसटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद, राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश संगठन मंत्री जाहिद अली, लेखा एवं लेखा परीक्षा कर्मचारी एसोसिएशन के जिला मंत्री संदीप सिंह आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने विचार रखे।

दूसरे दिन ये लोग भूख हड़ताल पर बैठे

-क्रमिक भूख हड़ताल पर लगातार बैठने वालों में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मगरे लाल, जिला मंत्री विश्राम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्रा, व्यास मुनि, वृजेश कुमार, अरविन्द कुमार, चंद्रकांत भारती, रमेश चंद्र, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री सुनील मौर्या, जिला उपाध्यक्ष रिपुदमन सिंह, चंद्रभूषण शुक्ला, पल्लवी गुप्ता और जितेंद्र कुमार सिंह, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य आदि शामिल रहे।

रोजा में भी भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

शाहजहांपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर रोजा रेलवे स्टेशन पर भी कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी रही। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन और नॉदर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों और रेलकर्मियों ने भूख हड़ताल की। इसके साथ ही प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर उरमू से राकेश कुमार, राजेश मल्लाह, आशीष वर्मा, पी एस कटियार, सर्वेश कुमार, राघवेंद्र वर्मा, शिवा कुमार, विजय कुशवाहा, आजेश कुमार, अंबिका प्रसाद, अजय कुमार, पवन सिंह, अंकित शर्मा तथा नरमू से अमित भागवत मिश्रा, चंदन कुमार, अवधेश कुमार, मोहम्मद शमी, राजकुमार, महेंद्र कुमार, योगेश पाल आदि मौजूद रहे। संवाद

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक-कर्मचारी। संवाद

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक-कर्मचारी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button