शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सांड़ के हमले में घायल पूर्व सैनिक की मौत

Connect News 24

जलालाबाद। करीब दस दिन पहले सांड़ के हमले में घायल हुए सेवानिवृत्त सैनिक की बुधवार सुबह बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मोहल्ला आंबेडकरनगर निवासी 70 वर्षीय वीरपाल राठौर 1997 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार सहित यहीं रहकर खेती करवाते थे। 15 जुलाई को पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह भैंस के लिए चारा लेकर घर को आ रहे थे। गांव ढकियाइन के पास रास्ते में खड़े सांड़ ने उन पर हमला कर दिया जिसमें उन्हें गंभीर चोट आईं। बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटे मनोज ने बताया कि बुधवार सुबह इलाज के दौरान बरेली में उनकी मौत हो गई। उनके घर में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। संवाद

सांड़ के हमले में पूर्व प्रधान का भाई घायल

जैतीपुर। गांव अगरोली निवासी पूर्व प्रधान सुरेंद्र गुप्ता के भाई सत्येंद्र पर बुधवार सुबह सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने सांड़ को भगाया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व प्रधान सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि यह सांड़ कई लोगों को घायल कर चुका है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button