शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष की हत्या

Connect News 24

Murder of SP Mahila Sabha metropolitan president

मृतक खालिदा बेगम का फाइल फोटो

दहेज उत्पीड़न का आरोप, मायके से बुलाकर पति और ससुरालियों ने पीटा, फिर गड़ासे से काट डाला

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। समाजवादी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष खालिदा बेगम (30) की बुधवार दोपहर पति व ससुराल वालों ने गले पर गड़ासे से वार करके हत्या कर दी। खालिदा के भाई की तहरीर पर सदर थाना पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

खालिदा का निकाह 13 साल पहले थाना सदर बाजार के मोहल्ला गदियाना स्थित शांतिपुरम कॉलोनी निवासी रकीम से हुआ था। भाई शाहनवाज ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। वे बहन को घर से निकालना चाहते थे। आए दिन विवाद के कारण एक महीने से खालिदा मोहल्ला बंगश में अपने मायके में रह रही थीं। रकीम बुधवार को खालिदा को ले जाने के लिए उनके मायके पहुंचा। रकीम ने कहा कि उसका परिवार समझौता चाहता है। इस पर खालिदा उसके साथ ससुराल चली गईं। दोपहर को पति व ससुराल वालों ने पिटाई के बाद गड़ासे से उनके गले पर वार कर हत्या कर दी और घर से भाग गए।

शाहनवाज की तहरीर पर रकीम, उसके भाई नदीम, नवील, मुस्तकीम, सास उम्मती, ससुर सोहराब और ननद फातिमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।  एसपी अशोक मीणा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दो टीमें बनाई गई हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button