शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: सत्याग्रह एक्सप्रेस से टकराए मवेशी, आधे घंटे तक रुकी रही ट्रेन
शाहजहांपुर। गाड़ी संख्या 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस मंगलवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटा 11 मिनट देरी से चल रही थी। रात 1:30 बजे ट्रेन रोजा-बरतारा के बीच गेट नंबर दो पर पहुंची। तभी अचानक मवेशियों का झुंड आ गया। जोकि इंजन से टकरा गए, जिससे एक्सेल काउंटर टूट गया। इसकी जानकारी गेटमैन ने स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को दी। कंट्रोल के आदेश पर पीछे से आने वाली ट्रेन को रोका गया। इसके बाद सुपरवाइजर उमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पशुओं के शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया। करीब 10 मिनट के बाद यातायात सुचारू हो सका। ट्रेन रात 1:45 बजे रोजा स्टेशन पर पहुंची। वहीं स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है। संवाद