शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए खोदाई शुरू
तिलहर। तिलहर से निगोही जाने वाले मार्ग पर स्थित रेल फाटक पर ओवरब्रिज बनाने का काम शनिवार से शुरू हो गया।
दूसरे दिन रविवार को सेतु निगम ने एक तरफ का यातायात रोककर पिलर बनाने के लिए मशीनों से गड्ढों की खोदाई शुरू करा दी। एक तरफ से सड़क पर आवागमन रुक जाने से पटरी के कई दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो रही है। संवाद