शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्काउट-गाइड को स्कार्फ का महत्व समझाया

Connect News 24

Scout-Guide explained the importance of scarf

डाॅ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में स्कार्फ के साथ स्काउट-गाइड

शाहजहांपुर। स्काउट-गाइड की ओर से विश्व स्कार्फ दिवस मनाया गया।

बेसिक शिक्षा विभाग के जिला स्काउट-गाइड कार्यालय में जिला स्काउट प्रशिक्षण कमिश्नर निकहत परवीन व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने स्कार्फ की उपयोगिता बताई। उसको बांधने का तरीका भी सिखाया। इससे पहले स्काउट गाइड के जनक पं. श्रीराम वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इसके अलावा डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में हुए आयोजन में कॉलेज के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे ने कहा कि प्रत्येक स्काउट/गाइड के लिए स्कार्फ धारण करना हर्ष एवं गौरव की अनुभूति है। प्रधानाचार्य डाॅ. राखी मिश्रा ने छात्राओं को स्कार्फ पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर गाइड कैप्टन सुनीला देवी, गाइड कैप्टन रितु अरोड़ा, गाइड कैप्टन प्रज्ञा सिंह, पूजा कश्यप आदि मौजूद रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button