शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तार बंदी में दौड़ाए करंट से किसान की मौत

Connect News 24

Farmer died due to electrocution in wire cage

शालिग्राम का फाइल फोटो-करंट से मौत वाली खबर।

सेहरामऊ दक्षिणी। थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी शालिग्राम (55) की पशुओं के लिए घास काटने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पशुओं को खेत में अंदर जाने से रोकने के लिए लगाई बाड़ की लाइन को सीधे करंट की लाइन से जोड़ दिया गया था।

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे शालिग्राम पशुओं के लिए चारा काटने गए थे। दोपहर तक जब वह नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खेतों में जाकर तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे शालिग्राम का शव एक खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। बाड़ के तार कमर व गर्दन में फंसे थे। कुछ दूरी पर मेड़ पर घास पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजावया।

मृतक के भाई राममूर्ति के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति के खेत में एक अन्य व्यक्ति ने सबमर्सिबल लगवा रखा है। पशुओं से फसल को बचाने के लिए तार बंदी भी की हुई थी। तार बंदी में आमतौर पर पशुओं को झटका देने के लिए बैटरी से करंट जोड़ा जाता था, लेकिन बैटरी डाउन होने की स्थिति में सीधे सबमर्सिबल की लाइन से जोड़ दिया गया। करंट की चपेट में आकर शालिग्राम की मौत हो गई।

शालिग्राम के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। एक बेटा और एक बेटी अविवाहित है। दो बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पत्नी कुसुमलता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने थाने पर सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शालिग्राम का फाइल फोटो-करंट से मौत वाली खबर।

शालिग्राम का फाइल फोटो-करंट से मौत वाली खबर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button