शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर से खेत से लौट रहे किसान की मौत
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव रझौआ खुर्द निवासी नेमपाल (43) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
नेमपाल बृहस्पतिवार को खेत से दोपहर में पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण दौड़ पड़े। भीड़ को देखकर चालक बाइक को छोड़कर भाग गया। परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नेमपाल की मौत से पत्नी नन्हीं बिटिया व पुत्र आकाश व आशीष का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संवाद