शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दो महीने से पानी के लिए तरस रहे जलालनगर के हजारों लोग

Connect News 24

Thousands of people of Jalalnagar yearning for water for two months

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर की गली में पड़ा कूड़ा।संवाद

शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में एमएनजई जलालनगर की दस हजार से ज्यादा आबादी पानी के लिए तरस रही है। पांच-छह महीने पहले यहां जलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइन बिछाई गई थी। बावजूद इसके इसमें अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है। वहीं पुरानी पाइप लाइन में छोड़े जाने वाले पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि घरों में पहुंचता ही नहीं है।

शुक्रवार को अमर उजाला ने एमएनजई जलालनगर मोहल्ले में जलापूर्ति की किल्लत को लेकर पड़ताल की। इस दौरान मोहल्ले में एक मीनार वाली गली व आसपास कहीं भी जलापूर्ति सुचारू नहीं पाई गई। पाइप लाइन की टोटियां सूखी मिलीं तो कुछ लोग बाजार से पानी की बड़ी बोतल खरीदकर घर लाते दिखे।

मोहल्ले में अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के मकान वाली गली में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके घर में मोटर लगा होने के बावजूद पानी नहीं मिल पा रहा। उसके आगे बढ़ने पर इमरान के मकान वाली और शब्बीर हेल्थ क्लब वाली गली में भी पानी की टोटियां सूखी मिलीं। एक मीनार वाली मस्जिद के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके घरों तक पाइप लाइन पड़ी है, लेकिन उसमें पानी नहीं आता। साथ ही मोहल्ले में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं या फिर उनमें गंदा पानी आ रहा है। ऐसे में पीने के लिए बाहर से बोतल खरीदकर लानी पड़ रही है। जिनके घर में हैंपपंप लगा है, वे उसी से पीने और कपड़े आदि धोने के लिए पानी लेते हैं।

रात को एक बजे के बाद आता है पानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइप लाइन में पानी रात एक बजे के बाद आता है, लेकिन उस समय सभी सो रहे होते हैं, ऐसे में पानी भर ही नहीं पाते हैं। जब तक वह सुबह उठते हैं, पानी बंद हो जाता है। ऐसे में शौच और नहाने तक के लिए पानी नहीं मिल पाता है।

शहीद की मजार के पास लगा गंदगी का अंबार

मोहल्ले में शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार को जाने वाली गली में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पूरी गली में ही कचरा बिखरा हुआ था। इसको देखकर लग रहा था कि कई दिनों से कूड़े का उठान ही नहीं करवाया गया है। गलियों में झाडू भी नहीं लगी थी, जिसकी वजह से कूड़ा गलियों में बिखरा था। एक मीनार वाली गली में डेयरी का संचालन खुले में होने के कारण, जानवरों का गोबर भी फैला हुआ है। सड़क और नालियां टूटी पड़ी हैं।

सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई से क्षतिग्रस्त हो रही जलापूर्ति पाइपलाइन

शहर में सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों की खोदाई की जा रही है। इससे सड़क के नीचे पड़ी जलापूर्ति की पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो रहीं हैं। पिछले दिनों जेल रोड तथा लाल इमली चौराहा पर खोदाई के दौरान जलापूर्ति की पाइपलाइन ध्वस्त हो गई थी। इसको तुरंत ही सही नहीं करवाया जा सका। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह से अंटा चौराहा से अंजान चौकी मार्ग भी खोदाई के दौरान जलापूर्ति की पाइपलाइन कई जगह टूट गई, जिससे जलभराव की समस्या भी खड़ी हो गई थी।

रात एक बजे पानी आने का क्या फायदा

मोहल्ले में जलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई हो रही है। पुरानी पाइपलाइन पड़ी है, उसमें प्रेशर कम होने की वजह से पानी नहीं आता है। अगर आता भी है तो उसका कोई समय ही नहीं है। रात एक बजे के बाद पानी आने का क्या फायदा है। – महबूब खां

अशफाक उल्ला खां के घर के पास ही मेरा मकान बना हुआ है। पिछले दिनों नई पाइप लाइन डाली गई थी और पुरानी भी पड़ी हुई है, लेकिन दोनों में ही पानी नहीं आ रहा। दो महीने से ज्यादा का समय हो गया, शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। – अबरार

पानी सुबह छह बजे तक आना चाहिए, लेकिन आता रात को एक बजे के बाद है। उस समय आदमी सोएगा या फिर पानी भरेगा। दिनभर पानी नहीं मिलता है। बाहर से पीने के पानी की बोतल खरीदकर लाना होता है। बड़ी समस्या बनी हुई है, कोई ध्यान न दे रहा। – समत बेग

मोहल्ले में सफाई होती ही नहीं है। इसी वजह से कूड़े के ढेर जगह-जगह लगे हुए हैं। घर से भी रोजाना कूड़ा उठान नहीं हो रहा है, जबकि नगर निगम द्वारा सुविधा शुल्क हर महीने ले लिया जाता है। रसीद देने वाले 50 से 100 रुपये हर महीने लेकर जाते हैं। – मोहम्मद हसीब

शहीद दादा मियां की मजार के पास वाली गली में करीब 15 दिन पहले लीकेज हो गया था। उसकी शिकायत किए जाने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब भी पानी छोड़ा जाता है, तो लीकेज के कारण गली में भर जाता है। स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। – खालिद खां

एमएनजई जलालनगर में पानी सप्लाई की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। नई पाइप लाइन डाली गई है, उसको जल्द ही शुरू करवाएंगे, जिससे मोहल्ले के लोगों को पानी मिल सके। पानी का प्रेशर कम होने की दिक्कत को भी दूर किया जाएगा।

– उमेश कुमार, अभियंता, जलकल विभाग, नगर निगम शाहजहांपुर।

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर की गली में पड़ा कूड़ा।संवाद

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर की गली में पड़ा कूड़ा।संवाद

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर की गली में पड़ा कूड़ा।संवाद

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर की गली में पड़ा कूड़ा।संवाद

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर की गली में पड़ा कूड़ा।संवाद

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर की गली में पड़ा कूड़ा।संवाद

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर की गली में पड़ा कूड़ा।संवाद

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर की गली में पड़ा कूड़ा।संवाद

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर की गली में पड़ा कूड़ा।संवाद

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर की गली में पड़ा कूड़ा।संवाद

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर की गली में पड़ा कूड़ा।संवाद

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर की गली में पड़ा कूड़ा।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button