Shahjahanpur News: धान खरीद में धांधली का आरोप, किसानों उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:39 AM IST

कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। संगठन
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने धान खरीद में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को दिया।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि मंडियों में किसानों से नाममात्र की खरीद हो रही है। आरोप लगाया है कि दागी अधिकारी धान खरीद में लगाए गए हैं। इसकी वजह से धान खरीद में धांधली हो रही है। धान खरीद में फर्जीवाड़ा हो रहा है। इसको तत्काल रोका जाए। किसानों से 1600 और 1700 रुपये क्विंटल में आढ़ती धान खरीद कर रहे हैं। धान क्रय केंद्र पर किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने इसके अलावा छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग उठाई। इसके साथ ही किसानों ने अन्य समस्याओं को रखा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह, पार्वती देवी, विमला देवी, आत्माराम, छत्रपाल, रीता देवी, नीलेश पटेल, राजपाल यादव, उदयवीर सिंह, विनय सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।