Shahjahanpur News: किसानों ने उठाई मकसूदापुर चीनी मिल से भुगतान दिलाने की आवाज

यूनियन के पदाधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए। संवाद
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विवेकशील यादव को दिया। इसमें मकसूदापुर चीनी मिल से भुगतान दिलाने की मांग की गई।
संगठन ने मांग की है कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित पशुओं को पकड़कर गोशाला में भिजवाया जाए। आयुष्मान कार्ड से गरीब किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पतालों में जांच के नाम पर पहले मोटी रकम वसूली जाती है। इसके बाद इलाज शुरू किया जाता है। किसानों को 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाए। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनेश्वर दयाल कठेरिया, जिलाध्यक्ष शकील मंसूरी, गुलजार सिंह, मोइन, राजू, मुश्ताक, वसीम, मुन्ना, वसीम, साजदा, नगमा, गजाला, तसलीमा खान यासमीन आदि शामिल मौजूद रहे। संवाद
ओवरलोड ट्रकों पर रोक लगाने की उठाई मांग
मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलान तहसील प्रांगण में धरना देकर छुट्टा गोवंश को गो आश्रय स्थल पहुंचाए जाने तथा गन्ने के ओवरलोड ट्रकों के संचालन पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। एसडीएम को दिए ज्ञापन में समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना दिए जाने की चेतावनी दी है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष उदयवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
किसान संगठनों ने नायब तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन के दो गुटों ने शुक्रवार को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप के नेतृत्व में डाक बंगला परिसर में हुई बैठक में पात्रों को आवास देने की मांग की गई। गांव गुधनी, लखनापुर, भरतापुर, गंगसरा के लोग मौजूद रहे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ता जुलूस के रूप में राजीव चौक पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। नायब तहसीलदार सगीर अहमद ने पहुंचकर ज्ञापन लिया। भटिउरा में नाले से अवैध कब्जा हटवाने, महमूदपुर सैंजनिया में पट्टे की जमीन की पैमाइश कराने की गई हैं। संवाद

यूनियन के पदाधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए। संवाद

