पीलीभीत

Pilibhit News: डीपीआरओ ने कराया सत्यापन तो दुरुस्त होने लगे शौचालय

Connect News 24

Girlfriend disappeared, garbage being dumped on the streets

शौचालय पर की जा रही बालपेंटिग । स्रोत – पंचायत विभाग

पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। यही नहीं केयरटेयर होने के बाद भी ताले लगे रहते हैं। अधिकांश शौचालयों में काम भी अधूरा पड़ा है। डीपीआरओ ने जब सत्यापन कराना शुरू किया तो शौचालयों को दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया गया है।

जिले की सभी 720 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। ताकि ग्रामीणों को खुले में शौच से मुक्ति मिल सके और स्वच्छता बनी रही। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के बाद जिम्मेदारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया था। जिस कारण उनका उपयोग भी नहीं हो पा रहा था। ऐसे में शासन स्तर तक इसकी शिकायतें गई थी।

शासन से आदेश आने के बाद डीपीआरओ ने शौचालयों का सत्यापन कराने के लिए टीम का गठन कर दिया। ऐसे में लापरवाही पर कार्रवाई भी तय मानी जा रही है। कार्रवाई से बचने के लिए कुछ लोगों ने अधूरे शौचालयों को ठीक कराना शुरू कर दिया है। यही नहीं साफ सफाई कर उसका उपयोग कराना भी आरंभ कर दिया। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया निरीक्षण के दौरान गांवों में शौचालयों का काम होता पाया गया। इसपर संबंधित को कड़ी चेतावनी भी दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button