शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चीनी मिलों में गन्ना बेच चुके किसानों को भी मिलेगा बढ़ा हुआ भुगतान

Connect News 24

Farmers who have sold sugarcane in sugar mills will also get increased payment in Shahjahanpur

गन्ना लदी ट्रॉली।

विस्तार


यूपी सरकार ने सभी किस्म के गन्ना का समर्थन मूल्य 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। जो किसान पहले ही अपना गन्ना चीनी मिलों में बेच चुके हैं, उनको भी बढ़े हुए मूल्य का भुगतान किया जाएगा। दाम बढ़ने से चीनी उत्पादन भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

2023-2024 सत्र में शाहजहांपुर जिले में एक लाख 96 हजार गन्ना किसान पंजीकृत हैं। इस बार जिले में एक लाख 10 हजार हेक्टेयर में गन्ना का रकबा है। जबकि पिछले सत्र में एक लाख दो हजार हेक्टेयर रकबा में गन्ना का उत्पादन हुआ था। पिछले सत्र में तीन करोड़ 52 लाख क्विंटल की पेराई हुई थी। इसमें 35 लाख 63 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ था। इस सत्र में अभी तक एक करोड़ 13 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है।

किसान चीनी मिलों को देंगे गन्ना

गन्ने की अगैती प्रजातियों के लिए गत वर्ष के 350 रुपये प्रति क्विंटल से मूल्य को बढ़ाकर 370 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर दिया है। सामान्य गन्ने की प्रजाति का मूल्य 340 रुपये से बढ़ाकर 360 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इससे किसानों को राहत मिली है। गन्ना विभाग के अधिकारियों के मुताबिक समर्थन मूल्य बढ़ने से किसान गन्ना को कोल्हू पर नहीं देगा। किसान चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करेंगे। गन्ना विभाग के मुताबिक मूल्य बढ़ने से पिछले 10 वर्षों से अधिक चीनी का उत्पादन बढ़ने की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button