शाहजहाँपुर

VIDEO : राममय हुई शहीदों की नगरी, रामधुन पर थिरके भक्त, मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

Connect News 24

अयोध्या में श्रीरामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शाहजहांपुर में रामोत्सव का उल्लास रहा। शहीदों की नगरी राममय हो गई। हर तरफ रामधुन गूंजती रही। भगवान श्रीराम के स्वागत में घर और आंगन सजाए गए। सोमवार सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। विसरात रोड स्थित हनुमतधाम को भव्य रूप से सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संख्या पर खन्नौत नदी का घाट भी जगमग हो गया। हनुमतधाम पर सोमवार सुबह भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, शेरो वाला मंदिर, रामजानकी मंदिर, चौकसी नाथ मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर फैक्टरी इस्टेट आदि में सजावट हुई है। शहरवासियों ने आतिशबाजी कर उत्सव मनाया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button