शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जर्जर रोजा ओवरब्रिज की टूटी रेलिंग से हादसे की आशंका

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 29 Dec 2023 12:42 AM IST

Fear of accident due to broken railing of dilapidated Rosa overbridge

रोजा पुल के पास साइड में टूटी रेलिंग। संवाद

शाहजहांपुर। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से हाईवे का सफर मुश्किल हो गया है। वहीं रोजा ओवरब्रिज की रेलिंग टूटी होने और एप्रोच रोड काफी ऊपर होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। इस जर्जर पुल पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।

वर्ष 1938 में जब रोजा ओवरब्रिज बनाया गया था तब हाईवे पर ट्रैफिक बेहद कम था। इसी वजह से इसकी चौड़ाई एक लेन रखी गई थी। अब हाईवे पर यातायात कई गुना बढ़ने के कारण सिंगल लेन पुल भारी वाहनों का बोझ उठाने लायक नहीं रहा। अक्सर हादसा होने के बाद जाम की समस्या पैदा हो रही है। इस पुल की मरम्मत के लिए रेलवे सर्वे भी करा चुका है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस पुराने पुल की रेलिंग भी कई जगहों पर टूट चुकी है। पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड की मिट्टी कट जाने से विपरीत दिशा से आने वाले भारी वाहनों के साइड से गुजरने पर उनके पलटने का खतरा बना रहता है। खासतौर पर कोहरा पड़ने पर वाहन चालकों को सड़क का अंदाजा नहीं लग पाता। बुधवार सुबह ही यहां पर कोहरे के कारण सड़क का अंदाजा न लगने से दो वाहन पलट गए थे। शुक्र था कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई थी। दिनभर इस पुल से भारी वाहन गुजरते रहते हैं। ऐसे में वाहन पलटने से लोगों की जान भी जा सकती है।

सड़क सुरक्षा समिति के साथ बैठक करके जहां पर हाईवे पर हादसों का खतरा है, उनको चिह्नित करके संबंधित एजेंसी से ठीक कराया जाएगा। कोहरे को देखते हुए संकेतक लगवाए जाएंगे। – संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button