शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पर्व विशेष ट्रेनें चलीं फिर भी कम नहीं हुई भीड़

Connect News 24

शाहजहांपुर। दीपावली और भैयादूज के लिए लोग अपने घरों पर आना-जाना शुरू हो गए हैं। जिसके चलते बसों और ट्रेनों में भीड़भाड़ होने लगी है। शुक्रवार को पर्व विशेष ट्रेनें चलने के बाद भी भीड़ कम नहीं हुई। कोच में यात्री भरे नजर आए।

शनिवार को छोटी और शनिवार को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। दिल्ली और चंडीगढ़ की ओर से आने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ रही तो बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरी दिखीं जिसमें पैर रखने की जगह तक नहीं थी। शाहजहांपुर प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आते ही उनमें चढ़ने और उतरने वालों में धक्कामुक्की होती रही। वहीं, रेलवे ने तीन त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें से एक जोड़ी ट्रेन 04494/93 आनंद विहार-लखनऊ शुक्रवार को चली। उसमें भी भीड़भाड़ रही। जबकि गाड़ी संख्या 04498/97 आनंद विहार-वाराणसी गतिशील एक्सप्रेस शनिवार को चलेगी। शनिवार को रेलवे ने 04536/35 चंडीगढ़-कटिहार पर्व विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। 04536 चंड़ीगढ-कटिहार 10, 13, 16, 19 को चलेगी और शाहजहांपुर स्टेशन पर सुबह 8:20 बजे आएगी। जबकि 04535 कटियार-चंडीगढ़ 12, 15, 18, 21 नवंबर को चलाई जाएगी तथा शाहजहांपुर स्टेशन पर तड़के 3:18 बजे आएगी।

धनतेरस के मौके पर मुसाफिरों की संख्या में इजाफा हो गया है। एक दिन पहले सवारियों का इंतजार कर रहे परिवहन निगम की झोली शुक्रवार को भर गई। दिल्ली रूट व सीतापुर समेत कई रूटों पर बसों को बढ़ाना पड़ गया।

बृहस्पतिवार को दिल्ली रूट पर सवारियों की संख्या में इजाफा हो गया। इस रूट पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 37 बसों को चलाया जा रहा। इसी तरह सीतापुर रूट पर अधिक सवारी आने के चलते दस बसें बढ़ाई गई। डिपो प्रभारी सुरेश चंद्र राठौर ने बताया कि फर्रुखाबाद रूट पर पर्याप्त बसें चल रही हैं। लोकल व लांग रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को यात्रियों की संख्या अधिक रहेगी। उसके लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button