शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पराली जलाने वालों के खिलाफ दर्ज करें रिपोर्ट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 16 Jun 2023 12:51 AM IST

File a report against those who burn stubble

फसल अवशेष प्रबंधन की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी।संवाद

शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को इन सीटू योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने पराली प्रबंधन पर चर्चा करते हुए पराली जलाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने बताया कि फसल अवशेषों को खेत में जलाने से न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। शासन फसल अवशेष प्रबंधन के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास कर रहा है। फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्रों की खरीद पर 80 प्रतिशत तक की अनुदान दिया जा रहा है।

बैठक में एचपीसीएल दातागंज यूनिट की प्रतिनिधि किरण कोठारी ने यूनिट की ओर से पराली क्रय किए जाने की प्रक्रिया के विषय में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने पराली प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान डीडीओ पवन कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीशचंद्र पाठक आदि उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button