Pilibhit News: धूमधाम से शुरू हुआ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह
बीसलपुर। गांव टेड़ा लेखराज में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो गया। गांव टेड़ा लेखराज निवासी अजीत कुमार गंगवार ने बताया कि उन्होंने अपने गांव में नया शिवमंदिर बनवाया है। इसी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए वह राजस्थान के अलवर शहर से शिव परिवार की प्रतिमाएं लेकर आए हैं।
बृहस्पतिवार को बरखेड़ा के पंडित गिरीश चंद्र ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सिलसिले में देव प्रतिमाओंं का जलाधिवास, दुग्धाधिवास और शयनाधिवास कार्यक्रम विधि-विधान से कराया। कार्यक्रम में पहले दिन भाग लेने काफी श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। शुक्रवार को मंदिर में प्रतिमाओं की विधिविधान से स्थापना कर दी जाएगी। संवाद