Budaun News: बेहटा सुपर किंग ने पावर हिटर टीम को पांच विकेट से हराया

विजेता टीम के नेमसिंह को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रही बीजीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को बेहटा सुपर किंग और बेहटा पावर हिटर टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा सुपर किंग ने बेहटा पावर हिटर टीम को पांच विकेट से मैच हरा दिया।
बेहटा सुपर किंग के कप्तान गोपालपुरी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले खेलते हुए बेहटा पावर हिटर ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 105 रन बनाए। इसमें संदीप पांडे ने नौ, मोहन ठाकुर ने 13, सनी दुबे ने 28, गोपाल शाक्य ने 22, विवेक ने 11 रन बनाएं। बेहटा सुपर किंग के गेंदबाज नेम सिंह, शेखर ने दो-दो, नीशु ने एक विकेट लिया।
इसके बाद 106 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बेहटा सुपर किंग ने 8.5 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाज विकास पाली ने धुआंधार पारी खलेते हुए 24, नेमसिंह ने 11, गोपाल पुरी ने 23, संजय ने 24 रन का योगदान दिया। इस प्रकार बेहटा सुपर किंग टीम को पांच विकेट से विजयी घोषित किया गया।
टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नेम सिंह को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। इस दौरान प्रशांत पुरी, बालकिशन गुप्ता, नत्थूलाल गुप्ता, योगेश गुप्ता, सुमित गुप्ता, पंकज गुप्ता, रवि गुप्ता, सुरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।