शाहजहाँपुर

शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइकों की टक्कर से मासूम समेत तीन की मौत, आठ लोग घायल

Connect News 24

three person killed in car and bike collision on Jalalabad-Shahjahanpur road

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जलालाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर दोपहर करीब 0330 पर एक बोलेरो और दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार एक पुरुष, एक महिला और एक करीब तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- इंसानियत: सड़क पर लहूलुहान पड़े थे दंपती और मासूम, SDM ने कार से भिजवाया अस्पताल, खुद राहगीर की बाइक से गईं

मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं बोलेरो गाड़ी में बैठे सात लोग घायल हुए हैं। दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी चोट आई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button