शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: वित्त मंत्री ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को तिरंगा भेंट करते डाक अधीक्षक धर्मेश गगनेजा
शाहजहांपुर। डाक विभाग की ओर से हर घर तिरंगा अभियान 0.2 की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। शुक्रवार को डाक अधीक्षक धर्मेश गगनेजा ने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को तिरंगा भेंट किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने जिले के लोगों से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा लहरा कर एकजुटता का परिचय देने की अपील की। धर्मेश गगनेजा ने बताया कि डाकघरों से मात्र 25 रुपये में तिरंगा खरीदा जा सकता है। तिरंगा बिक्री के लिए रविवार को भी सभी डाकघर खुले रहेंगे। संवाद