शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वित्त मंत्री ने होमगार्ड की पत्नी को सौंपा 35 लाख रुपये का चेक

Connect News 24

शाहजहांपुर। गांधी भवन प्रेक्षागृह में शनिवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने तिलहर के रहने वाले होमगार्ड की हादसे में मौत होने के बाद एचडीएफसी बैंक की ओर से 35 लाख की बीमा धनराशि का चेक उनकी पत्नी को प्रदान किया गया। इस दौरान एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने शासन की ओर दी जा रही योजनाओं के बारे में बताया।

एचडीएफसी के कलस्टर हेड चरणजीत सिंह कालरा और ब्रांच मैनेजर स्मित कुमार ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, डिविजनल कमांडेंट प्रमोद कुमार पाल, जिला कमांडेंट रमेश कुमार, सीनियर मैनेजर घनश्याम सोनी, रजत यादव, श्याम मोहन अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, हरिओम गुप्ता, रजत, हर्षित सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button