शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सत्यापन अधूरा, एक लाख खातों में नहीं पहुंची राशि

Connect News 24

Verification incomplete, amount not reached in one lakh accounts

मघई टोला प्राथमिक विद्यालय में बिना ड्रेस के खड़ा छात्र । संवाद

परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थी बिना जूते-मोजे और यूनिफॉर्म के ही आ रहे स्कूल

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए जूते-मोजे व यूनिफॉर्म खरीदने के लिए उनके अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। जिले के 98130 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में अब तक धनराशि नहीं पहुंची है, जिससे बच्चे बिना जूते-मोजे और यूनिफॉर्म के ही स्कूल आ रहे हैं।

जिले में 2720 परिषदीय विद्यालय है। इनमें 3 लाख 47 हजार 467 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें से अब तक 249337 विद्यार्थियों का सत्यापन हो पाया है। अब भी 98130 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनका सत्यापन नहीं हो सका है। सत्यापन होने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजी गई है। जिनका सत्यापन नहीं हुआ, उनके खातों में धनराशि नहीं पहुंची है। इसका कारण विद्यार्थियों का खाता उनके आधार कार्ड से लिंक नहीं होना बताया जा रहा है।

बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि सत्यापन का कार्य चल रहा है। जल्द ही उसे पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद धनराशि भेजे जाने की कार्यवाही पूरी हो सकेगी। दूसरी ओर जिन अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी गई है, वे भी बच्चों के लिए जूते, मोजे व यूनिफॉर्म खरीदने में लापरवाही कर रहे हैं। इसकी खरीदारी के लिए विभाग की ओर से बार-बार अभिभावकों से कहा जा रहा है। इस बाबत समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button