शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी, एफआईआर
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने शनिवार को उपखंड पनबड़िया इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी अतुल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कई घरों के कनेक्शन काटे गए। उन पर बकाया बिल चल रहा था।
इसके अलावा सात घरों में बिजली चोरी होती हुई पकड़ी गई। उन घरों में सीधे केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस संबंध में बिजली थाने में रमिता पत्नी राघवेंद्र सिंह, रतन सक्सेना, मुकेश चंद्र सक्सेना, लाला राम, नरेंद्र ठाकुर, उदित प्रताप, गोलू गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। अतुल कुमार ने बताया कि लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगी। संवाद