शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बच्चों को पीटने पर मारपीट रिपोर्ट दर्ज
खुटार। गांव सौंफरी निवासी मोबीन की पत्नी शाइस्ता ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाइस्ता ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। पड़ोस के नईम ने बच्चों से गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे बच्चे रोने लगे। बच्चों के रोने पर नईम ने बच्चों को पीट दिया। शोर सुनकर उनके पति मोबीन बचाने गए तो नईम और फहीम ने उनको पीटकर घायल कर दिया। संवाद

